खगडि़या, दिसम्बर 1 -- खगड़िया, नगर संवाददाता मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कुतुबपुर में मो. इमरान का 22 वर्षीय पुत्र मो. इरशाद का निकाह का रस्म पूरा किया जा रहा था। उसी समय एक युवक ने ताबड़तोड़ दो फायरिंग की। ऐसे में पहली फायरिंग तो सही रही, लेकिन देखते ही देखते जैसे ही दूसरा फायरिंग किया तो गोली दूल्हा मो.इरशाद के गर्दन में जा लगी। गोली लगने के साथ ही अफरातफरी मच गई। महज चंद मिनट पहले निकाह का रस्म पूरा किया जा रहा था। लेकिन लोग सीधे दुल्हे को लेकर अस्पताल की ओर रवाना हुए लेकिन परिणाम नाकारात्मक निकला और दुल्हे की मौत हो गई। परिजनों का रो रोकर था बुरा हाल: घटना के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल था। मृतक की मां इसे जानबूझकर हत्या करने का आरोप लगा रही थी। वह दहाड़ मार रही थी और बार बार यही कह रही थी कि दो दिन पहले ही उसके बेटी के निकाह के मौके पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.