जमुई, अक्टूबर 20 -- जमुई, नगर प्रतिनिधि। दीपावली की पूर्व संध्या पर रविवार को बाजार में दीपावली के लिए पूजन सामग्रियों की खरीदारी की धूम मची रही। घरों में पूजन के लिए माता लक्ष्मी और भगवान गणेश की प्रतिमाएं खरीदी जा रही हैं। धनलक्ष्मी की स्थापना के लिए लाल वस्त्र की खरीदारी भी की जा रही है। किराना दुकानों में लोगों ने पूजन सामग्री बांधने का ऑर्डर दे रखा है। दीपावली असल में बच्चों के लिए अपार खुशियां लेकर आता है और बच्चे इसका पुरजोर आनन्द उठाते हैं। ऐसे में घर की बच्चियों ने घरौंदा अर्थात घुरकुंडा पूजन के लिए इस की खरीदारी कर ली है। इसके पूजन के लिए अठअनजा यानि आठ अनाज के भूंजा की खरीदारी भी की जा रही है। दीपावली पर्व को लेकर मिठाई की दुकानें पूरी सज-धज के साथ तैयार है। शहर के गोपाल मिष्ठान भंडार के संचालक गोपाल प्रसाद गुप्ता ने बताया कि द...