मुरादाबाद, मार्च 16 -- खुशहालपुर में पानी की टंकी में तकनीकी खामी के चलते सड़क पर हजारों लीटर कीमती पानी यूं ही बर्बाद हो रहा है। वहीं, दूसरी ओर स्थानीय लोगों को पानी के लिए तरसना पड़ रहा है। यहां रहने वाले विवेक कुमार, राजेंद्र गुप्ता, शिल्पी गुप्ता, राजरानी ने बताया कि 24 घंटे से पानी नहीं आ रहा है। किसी तरह हैंडपंप के जरिए पानी की व्यवस्था कर रहे हैं। जलकल विभाग के सुपरवाइजर खेमराज ने बताया कि पानी की टंकी में तकनीकी खराबी के कारण पानी का रिसाव हो रहा है। समस्या के निदान के लिए टैंक को खाली करने की कार्रवाई की जा रही है। जल्द ही समस्या का निदान किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.