मुंगेर, अप्रैल 26 -- मुंगेर, हिन्दुस्तान संवाददाता। नोट्रेडेम एकेडमी मुंगेर में शुक्रवार को विद्यार्थी परिषद ( स्टूडेंट काउंसिल) का चुनाव हुआ। जिसमें खुशप्रीत ठाकुर अध्यक्ष चुनी गई। वहीं समृद्धि श्री सचिव बनी। उपाध्यक्ष आर्ची अरिप्रा चयनित हुई है। जबकि कोषाध्यक्ष विदिशा रानी चयनित की गई। इसी तरह सोनम राज बैंड कप्तान, आर्या नंदिनी खेल कप्तान, नित्या केशरी रेड हाउस कप्तान, ईशा कुमारी ब्लू हाउस कप्तान, ज्ञानवी ग्रीन हाउस कप्तान तथा महिका राज येलो हाउस कप्तान बनाई गई। मौके पर चुनाव में चयनित छात्राओं ने अपने कार्यभार को सुचारू रूप से चलाने का संकल्प लिया। इस मौके पर प्रधानाचार्य सिस्टर मेरी सोनिया, सिस्टर ज्योशिता, सिस्टर सुशीला, सिस्टर अमिता, सिस्टर नित्या सहित अन्य सिस्टर उपस्थित रहीं। इससे पहले विद्यालय के संत जुली सभागार तक स्टूडेंट काउंस...