नई दिल्ली, फरवरी 11 -- अगर आप महिंद्रा XUV700 (Mahindra XUV700) खरीदने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। पहले जहां इस SUV का वेटिंग पीरियड दो महीने तक था, वहीं कंपनी ने अब इसे घटाकर 1 महीने कर दिया है। खासकर महिंद्रा XUV700 AX7 और AX7 L वैरिएंट के लिए यह राहत भरी खबर है। आइए जरा विस्तार से महिंद्रा XUV700 की वेटिंग डिटेल्स जानते हैं। यह भी पढ़ें- मारुति, महिंद्रा से होंडा की इन 10 कारों पर मिल रही Rs.4 लाख तक की छूटवेरिएंट के हिसाब से XUV700 का वेटिंग महिंद्रा ने XUV700 के कुछ वैरिएंट्स पर वेटिंग पीरियड को कम करने का फैसला किया है, जिससे ग्राहकों को अपनी पसंदीदा SUV जल्दी मिल सके। हालांकि, कुछ वैरिएंट जैसे ESP, 6-सीटर कॉन्फिगरेशन और डुअल-टोन पेंट ऑप्शन में अभी भी स्पष्ट वेटिंग पीरियड नहीं बताया गया है।XUV700 के इंजन और ट्रांसमि...