नई दिल्ली, जून 16 -- देश के कई हिस्सों में मॉनसून की दस्तक के साथ मौसम तेजी से बदल रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, अगले कुछ दिनों में भारी बारिश, आंधी और तेज हवाओं की संभावना है। बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिमी हिस्से और दक्षिण गुजरात में ऊपरी हवा का चक्रवाती सर्कुलेशन बना हुआ है। इसके कारण दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में 16 से 18 जून तक तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल, कर्नाटक और लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश होगी। कुछ स्थानों पर भारी से अति भारी बारिश भी हो सकती है। तटीय कर्नाटक और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में 16 जून को 20 सेमी से अधिक बरसात की आशंका है। केरल, लक्षद्वीप और कर्नाटक में 40-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। पश्चिमी भारत में गुजरात, कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में 16 से 20 जून तक...