नई दिल्ली, सितम्बर 15 -- Apple ने WWDC 2025 में iOS 26 का ऐलान कर दिया था, और अब यह अपडेट 15 सितंबर 2025 से सभी योग्य iPhone यूजर्स के लिए उपलब्ध हो जाएगा। भारत में इस नई OS रिलीज़ का समय लगभग शाम 10:30 बजे IST हो सकता है, जैसा कि पिछले iOS वर्जंस में देखा गया है। iOS 26 एक बड़ा अपडेट माना जा रहा है क्योंकि इसमें डिजाइन और UI में लार्ज बदलाव होंगे विशेष रूप से नई "Liquid Glass", स्क्रीन के आइकॉन्स, कंट्रोल सेंटर, विजेट्स और नोटिफिकेशन्स को थोड़ा ट्रांस्लूसेंट और ग्लॉसी टच देती है।इसके साथ नया AI-इंटीग्रेशन भी है Live Translation, बेहतर कॉल स्क्रीनिंग और Smarter Siri जैसे फीचर्स शामिल हैं। पुराने iPhone मॉडल जैसे XR, XS, XS Max को अपडेट नहीं मिलेगा, लेकिन iPhone 11 और इसके बाद के कई मॉडल्स को यह अपडेट सपोर्ट मिलेगा। कैसे डाउनलोड और इंस्टॉल...