देहरादून, अप्रैल 16 -- प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों के लिए नियमित प्रोफेसर एवं एसो. प्रोफेसरों के लिए मंगलवार को रिजल्ट चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड द्वारा जारी कर दिया गया। 54 डॉक्टरों का चयन इन पदों पर हुआ है। इन चयनित डॉक्टरों में से दून मेडिकल कॉलेज के 22 डॉक्टरों ने सफलता हासिल की है। इसके अलावा तीन ने पिछले दिनों ही यहां से छोड़ा है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने सभी चयनित डॉक्टरों को बधाई दी है। उन्होंने सभी से ईमानदारी, निष्ठा एवं समर्पण के साथ अपने-अपने मेडिकल कालेजों में अध्यापन एवं शोध कार्यों में उत्कृष्ट योगदान देने और मेडिकल छात्र-छात्राओं को उत्तम मार्गदर्शन का आह्वान किया है। इसके अलावा सचिव डॉ. आर राजेश कुमार, निदेशक डॉ. आशुतोष सयाना, अपर निदेशक डॉ. आरएस बिष्ट एवं प्राचार्य डॉ. गीता जैन ने सभी को बधाई दी है। दून के जिन डॉक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.