नई दिल्ली, मार्च 24 -- स्त्री फिल्म की 'मिस्ट्री गर्ल' श्रद्धा कपूर का फिल्म में क्या नाम है, यह बात अभी भी रहस्य बनी हुई है। हालांकि श्रद्धा एक ने एक सोशल मीडिया पोस्ट पर अपने फैन को जवाब दिया था कि स्त्री 3 में उनका नाम सबको पता चल जाएगा। अब दावा किया जा रहा है कि श्रद्धा का नाम लीक हो चुका है। एक स्क्रिप्ट सोशल मीडिया पर वायरल है, इसे स्त्री की स्क्रिप्ट बताया जा रहा है। इसमें विकी के साथ एक लड़की की बातचीत है। माना जा रहा है कि श्रद्धा का फिल्म में वही नाम है।ये दिखा श्रद्धा कपूर का नाम स्त्री फिल्म साल 2018 में रिलीज हुई। फिल्म में राज कुमार राव दिल का दर्जी विकी बने थे। उन्हें एक मिस्ट्री गर्ल से प्यार हो जाता है। चंदेरी गांव में भूत भगाते-भगाते उन दोनों को प्यार हो जाता है। हालांकि पूरी फिल्म में श्रद्धा कपूर के नाम का खुलासा नहीं ...