देवरिया, मार्च 2 -- देवरिया निज संवाददाता। शनिवार से गेहूं क्रय केन्द्र खुल गये, हालांकि अभी गेहूं की फसल तैयार होने में एक महीना का समय लगेगा। पहले चरण में जिले में 89 क्रय केंद्र खोले गये हैं। फसल की कटाई के साथ अप्रैल के पहले सप्ताह से गेहूं की खरीद शुरू हो जायेगी। इस साल 2425 रुपए कुंतल गेहूं की खरीद की जायेगी। क्रय केद्रों पर बोरा उपलब्ध कराने में खाद्य विभाग जुटा है। गेहूं की खरीद करने को पहली मार्च से क्रय केंद्र खुल गये। खाद्य विभाग द्वारा अब तक 89 क्रय केंद्र बनाए गए हैं, इसमें कुछ और केदों की बढ़ोतरी हो सकती है। इस बार 2425 रुपए कुंतल की दर से किसानों से गेहूं की खरीद की जाएगी। सरकार ने पिछले साल की अपेक्षा 150 रुपए कुंतल मूल्य में बढ़ोतरी की है। गेहूं बेचने वाले किसानों को ऑनलाइन पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा। हालांकि अभी गेहूं क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.