कोडरमा, मार्च 10 -- झुमरी तिलैया, निज प्रतिनिधि । निवर्तमान पार्षद पिंकी जैन ने सिविल सर्जन व नगर प्रशासक से खुले रोड पर मेडिकल वेस्ट फेंखने वाले पर कार्रवाई करने व समस्या के समाधान की मांग की है। उन्होंने कहा कि नगर परिषद जो शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने की बात करता है, लेकिन यह महज सिर्फ खानापूर्ति की जाती है। राजगढ़िया रोड व डॉक्टर कश्मीरी गली में रोड पर ही दर्जनों डॉक्टर की दवा दुकान, पैथोलॉजिकल लैब के द्वारा रोड पर खुले रूप में बीमारी युक्त खून से सना हुआ डिस्पोजल सूई सिरिंज, बैंडेज, ग्लव्स आदि फेंक दिया जाता है और इसी गंदगी के ढेर पर संध्या में किसी के द्वारा आग लगा दिया जाता है, जिसके कारण उसके जहरीले धुएं वहां से सटे आवासीय घरों में अंदर घुटन सा महसूस होता है। कभी-कभी इसके कारण आसपास के घरों में आग लगने की भी संभावना बनी रहती है। उ...