बलरामपुर, फरवरी 7 -- उतरौला, संवाददाता। आदर्श नगर पालिका परिषद उतरौला की गंभीर लापरवाही लोगों की जान पर भारी पड़ती दिख रही है। नगर के कई वार्डों में नालियों और सीवर लाइनों के ऊपर बने मैनहोल बिना ढक्कन के खुले पड़े हैं। न तो सुरक्षा के इंतज़ाम हैं और न ही चेतावनी पट्टिकाएं या बैरिकेडिंग, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। स्थानीय नागरिकों के अनुसार बाजार गलियों और आवासीय इलाकों में जगह-जगह खुले गड्ढे खतरा बने हुए हैं। दिन में लोग किसी तरह बचकर निकल जाते हैं, लेकिन रात या बारिश में इन्हें देख पाना मुश्किल हो जाता है। स्कूल जाने वाले बच्चे, बुजुर्ग और दोपहिया वाहन चालक सबसे ज्यादा जोखिम में हैं। कई स्थानों पर लोगों ने खुद ईंट-पत्थर या लकड़ी रखकर संकेत देने की कोशिश की है, पर यह अस्थायी उपाय है। लोगों ने हाल के उन हादसों का भी हवाला दिया, जि...