हरदोई, जनवरी 2 -- हरदोई। शहर के नगर पालिका परिसर में निराश्रितों और प्रवासी लोगों के लिए आश्रय स्थल की शुरुआत कर दी गई है। इस आश्रय स्थल में रैन बसेरा की तर्ज पर लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। करीब 50 लोगों की क्षमता वाले इस आश्रय स्थल में ठहरने वालों के लिए पेयजल, अलाव सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था की गई है। आश्रय स्थल के प्रथम तल पर महिलाओं तथा द्वितीय तल पर पुरुषों के ठहरने की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी रामेंद्र सिंह ने बताया कि आश्रय स्थल में प्रवेश के लिए आधार कार्ड अनिवार्य नहीं है। बिना आधार कार्ड के भी नाम और पता दर्ज कराकर लोग यहां ठहरने का लाभ ले सकते हैं। आश्रय स्थल में 24 घंटे केयरटेकर की तैनाती की गई है, ताकि ठहरने वाले लोगों की देखभाल के साथ व्यवस्थाएं सुचारु रूप से संचालि...