गोरखपुर, जून 13 -- गोरखपुर, मुख्य संवाददाता। नगर निगम गोरखपुर ने खुले में सीवर गिराने वाले निजी टैंकर संचालक पर कड़ी कार्रवाई करते हुए Rs.10,000 रुपये का जुर्माना लगाया है। फीकल स्लज (सीवर मल) के प्रबंधन को लेकर बनाए गए नियमों के उल्लंघन पर यह दंड दिया गया। नगर निगम के जलकल विभाग की टीम ने राजघाट पुल के पास एक निजी सक्शन मशीन को खुले में सीवर मल गिराते हुए रंगे हाथों पकड़ा। पकड़े गए टैंकर को तत्काल जब्त कर नगर निगम स्टोर में खड़ा कराया गया और संचालक आशीष यादव पर 10,000 का जुर्माना लगाया गया। नगर निगम के नियमों के अनुसार, सीवर टैंकरों को सेप्टिक टैंक की सफाई के बाद मल को केवल अधिकृत फीकल स्लज मैनेजमेंट प्लांट में ही निस्तारित करना होता है। यह प्लांट शहीद अशफाक उल्ला खॉ प्राणि उद्यान के निकट बनाया गया है। नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने अपी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.