चाईबासा, फरवरी 15 -- चाईबासा जिला मुख्यालय से 5 किलोमीटर दूर सिंह पोखरिया में खुली आसमान के नीचे विराजते हैं भगवान भोलेनाथ । हर साल श्रद्धालु महाशिवरात्रि पर खुले आसमान के नीचे विराजे भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करने के लिए बड़ी संख्या में शामिल होते हैं। महाशिवरात्रि के मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़ पड़ी आसपास के गांव के साथ-साथ शहर के लोग भी बड़ी संख्या में सिंह पोखरिया पहुंचकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। भगवान भोलेनाथ खुले में विराजमान है पर यहां पर आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या कम नहीं होती । यह उनके प्रति श्रद्धा और लोगों का विश्वास है जो लोगों को यहां पर आने के लिए आकर्षित कर देता है। स्थानीय लोग बताते हैं कि आसपास के पास गांव के लोग यहां पर जलाभिषेक करने के लिए आते हैं इस मौके पर मंदिर परिसर के आसपास एक मेला का माहौल हो...