फर्रुखाबाद कन्नौज, जनवरी 13 -- शमसाबाद। खाद्य सुरक्षा टीम ने नगर की चटोरी मार्केट में मिष्ठान की दो दुकानों पर छापा मार दिया। दुकानों पर खुले में मिठाइयां रखीं थीं। इस पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने नाराजगी जाहिर की और दोनों दुकानदारों को फटकार लगाते हुये मिठाइयों को ढककर रखने के लिए कहा। बताया गया कि इस लापरवाही में दोनों दुकानदारों को नोटिस दिया जायेगा।आगे अगर फिर लापरवाही पायी गयी तो इसमें कार्रवाई कर दी जाएगी। खाद्य सुरक्षा टीम के कस्बे में पहुंचने पर हड़कंप मच गया। कई दुकानदार टीम की कार्रवाई पर नजर रखे रहे। टीम वापस लौट गयी इस पर दुकानदारों ने राहत की सांस ली।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...