नैनीताल, दिसम्बर 24 -- नैनीताल। मल्लीताल स्थित चार्टन लॉज क्षेत्र में खुले में बहते सीवर की शिकायत करने पर पड़ोसी ने दंपति से मारपीट कर दी। पुलिस की मध्यस्थता के बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया, जबकि मारपीट करने वाले आरोपी का पुलिस एक्ट में चालान कर दिया गया। कोतवाली में दी गई तहरीर में कमल जाटव ने बताया कि उनके पड़ोसी राहुल पवार के घर का सीवर लंबे समय से खुले में बह रहा है, जिससे उनके घर के मुख्य दरवाजे के सामने गंदगी फैल रही थी। बुधवार सुबह जब उन्होंने सीवर ठीक कराने की बात कही तो राहुल पवार ने उनकी पत्नी के साथ मारपीट की। काफी देर तक कोतवाली में हंगामे के बाद दोनों पक्षों में लिखित समझौता हो गया। एसआई दीपक कार्की ने बताया कि मारपीट के आरोप में राहुल पवार का चालान किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.