पटना, फरवरी 14 -- बिहार के पटना में खुले नाले में गिरने से शनिवार को दो साल की मासूम बच्ची की जान चली गई। घटना फुलवारीशरीफ के रायचौक की है। बताया जा रहा है कि बच्ची खेलते-खेलते नाले के पास चली गई और उसके खुले चेंबर के अंदर गिर गई। स्थानीय लोगों ने प्रशासन की लापरवाही से बच्ची की मौत का आरोप लगाया है। हाल के दिनों में ऐसी कुछ घटनाएं दिल्ली और नोएडा जैसे शहरों से भी आ चुकी हैं, जहां खुले मैनहोल और गड्ढों में गिरकर लोगों की जानें चली गईं। उनमें भी प्रशासनिक लापरवाही सामने आई थीं। पटना के फुलवारीशरीफ में नाले में गिरकर जान गंवाने वाली दो साल की मासूम का नाम खादिजा था। शनिवार को वह लापता हुई तो घर वालों ने उसकी खोजबीन शुरू की। आसपास के लोगों से पूछने के बाद भी कहीं बच्ची का पता नहीं चला तो इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू किए। जब नाले के प...