बगहा, मार्च 19 -- बेतिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। भंगहा थाना क्षेत्र के रामपुर थुकहां गांव में खुले नाले में गिरने से स्व. सरयुग शर्मा के पुत्र किशोर शर्मा (27) की मौत हो गई। मंगलवार सुबह में रमजार के लेकर सेहरी के लिए उठे लोगों ने मंगलवार भोर में चार बजे नाले में उसका शव देखा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। नरकटियागंज एसडीपीओ जयप्रकाश सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया किशोर कुमार की मौत नाले में डूबने से हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मृत्यु के कारणों का पता चलेगा। ग्रामीण सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार किशोर शर्मा चार भाइयों में सबसे छोटा था। वह जम्मू में बढ़ई का काम करता था। होली में अपने घर आया था। वह पत्नी अनिता देवी व छह माह की बच्ची के साथ रहता था। सोमवार की दोपहर किशोर शर्मा व उसकी पत्नी अनिता देवी में क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.