कटिहार, फरवरी 10 -- बारसोई। निज प्रतिनिधि खुले नाले की वजह से बारसोई और आजमनगर के लोग परेशान है। इसकी कई बार शिकायत जनप्रतिनिधि और प्रशासन से की गयी है। मगर अब तक कोई निदान नहीं हुआ है। बारसोई प्रखंड के चापाखोर पंचायत के चापाखोर गांव में पांच वर्ष पूर्व निर्मित नाले पर अब तक ढक्कन नहीं लगाए जाने से स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश है। खुले नाले के कारण दुर्घटना की आशंका बनी रहती है, जिससे ग्रामीणों में डर का माहौल है। ग्रामीण मोहम्मद जियारूल, मोहम्मद रानू, मोहम्मद जमाल, मोहम्मद नाजिम ने बताया कि नाले का निर्माण पांच साल पहले कराया गया था, लेकिन ढक्कन आज तक नहीं लगाया गया। नाले के नज़दीक आंगनबाड़ी केंद्र हैं। यहां पर बच्चों का आना जाना होता है। नाला खुला रहने से कभी बच्चे नाला में गिर सकता हैं। इस संबंध में कई बार पंचायत के मुखिया से शिकायत भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.