मेरठ, जनवरी 30 -- थाना पल्लवपुरम क्षेत्र अंतर्गत आनंद निकेतन कॉलोनी में खुले हुए गड्ढे का विरोध करने पर एक महिला और उसके परिवार के साथ मारपीट की गई। पुलिस के पहुंचने से पहले ही सभी आरोपी फरार हो गए। आनंद निकेतन निवासी हर्षिता शर्मा ने बताया कि वह अपनी बेटी वान्या के साथ बुधवार रात कालोनी के बाहर जा रही थी तभी बेटी गड्ढे में गिर गई। हर्षिता ने कालोनीवासी सुधीर शर्मा से कहा कि यह क्या हाल कर रखा है। इसी बात पर सुधीर शर्मा ने साथियों संग मां-बेटी से बदलसूकी की। हर्षिता का पति दिव्यांशु शर्मा और अन्य परिजन दौड़कर बाहर आए। उन्हें भी आरोपियों ने हमला कर घायल कर दिया। पुलिस ने सुधीर शर्मा, नरेश, अमरदीप, नरेश का बेटा, पुलकित व कई अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.