फिरोजाबाद, अप्रैल 24 -- फिरोजाबाद। कामगारों की हड़ताल खुलने के बाद कांच नगरी के माउथ ब्लोइंग कांच कारखाने में काम लग गया। अपनी ड्यूटी पर पहुंचे श्रमिकों के औजार थामते ही कांच कारखानों में उत्पादन का पहिया फिर से घूमने लगा। इसी के साथ पिछले 2 दिन से चला आ रहा औद्योगिक गतिरोध तीसरे दिन दूर हो गया। प्रशासन एवं श्रम विभाग के अधिकारियों द्वारा दो दिन से की जा रही लगातार कोशिश के बाद बुधवार को कारीगर और श्रमिक अपनी ड्यूटी पर लौट आए। बुधवार की सुबह ड्यूटी पर सैकड़ों की संख्या में कारीगर और श्रमिक अपने अपने कांच कारखाने में काम पर पहुंच गए। ड्यूटी पर पहुंचते ही कारीगरों ने अपने औजार थाम लिए। इसी के साथ माउथ फॉलोइंग कांच कारखानों में उत्पादन शुरू हो गया। पिछले दो दिन से चली आ रही श्रमिकों की हड़ताल खुल गई। तीसरे दिन जाकर शहर के माउथ फॉलोइंग कांच क...