नैनीताल, जनवरी 8 -- भवाली। ग्राम सभा की पहली खुली बैठक ग्राम प्रधान पुष्पा देवी और क्षेत्र पंचायत सदस्य शालिनी की अध्यक्षता में गुरुवार को हुई। जिसमें मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य जीशांत कुमार, सुजान सिंह रहे। बैठक के दौरान ग्राम विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। ग्रामवासियों ने अपनी समस्याएं एवं सुझाव अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के समक्ष रखे। ग्राम प्रधान पुष्पा देवी ने कहा कि ग्राम पंचायत पारदर्शिता के साथ विकास कार्यों को आगे बढ़ाएगी और ग्रामीणों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा। मुख्य अतिथि जीशांत कुमार ने ग्रामीणों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए ग्राम विकास में सहभागिता निभाने का आह्वान किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...