फतेहपुर, फरवरी 16 -- जहानाबाद संवाददाता। किसान हरिशचंद्र हत्याकांड में पुलिस खुलासे के करीब है। पुलिस ने संदिग्धों को हिरासत में लिया है। पुलिस सर्विलांस, सीडीआर और फारेंसिक की मदद से हत्या की कड़ी जोड़ रही है। पुलिस सूत्रों का दावा है कि हत्यारोपी पुलिस गिरफ्त में हैं। पुलिस शुक्रवार को मामले का खुलासा कर सकती है। बता दें कि थाना क्षेत्र के गांव रोशनपुर निवासी किसान हरिशचंद्र की नलकूप में सोते समय धारदार हथियार से मंगलवार रात अज्ञात हमलावरों ने हत्या कर दी थी। मामले में पारिवारिक विवाद की बात सामने आई थी। जिस पर पुलिस की जांच आगे बढ़ी तो कई अहम सुराग घटना वाले दिन ही पुलिस के हाथ लग गए। मृतक का अपनी पत्नी और बेटों से विवाद चल रहा था। पत्नी करीब 12 सालों से बेटों को लेकर मायके में रहती थी। गुरुवार को भी पुलिस की जांच टीमें मृतक के गांव और...