बिहारशरीफ, जून 23 -- खुलासा : किसानों को अनुदान पर मिलने वाले बीज की कालाबाजारी दो दुकानों को किया गया सील, दुकानदारों के खिलाफ थाने में एफआईआर डीएम के आदेश पर कृषि विभाग की अलग-अलग टीमों ने की कार्रवाई बिहारशरीफ, कार्यालय प्रतिनिधि। डीएम कुंदन कुमार के निर्देश पर डीएओ राजीव कुमार द्वारा रविवार को तीन अलग-अलग टीमें गठित कर चंडी, सिलाव व बिहारशरीफ प्रखंड के कृषि उपादान विक्रेताओं के यहां छापेमारी की गई है। गठित टीमों द्वारा 15 स्थानों पर छापेमारी की गयी। इनमें तीन दुकानों में अनियमितताएं पायी गयीं। खुलासा हुआ कि किसानों को अनुदान पर मिलने वाले बीज की दुकानों में कालाबाजारी की जा रही थी। मामले में दोनों दुकानों को सील कर दिया गया है। साथ ही संबंधित थाने में दुकानदारों के खिलाफ एफआईआर करायी गयी है। डीएओ ने बताया कि मेसर्स उमेश खाद बीज भंडार,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.