जमशेदपुर, फरवरी 25 -- झारखंड की दुमका जेल में उपजे विवाद और आपराधिक वर्चस्व की लड़ाई में विक्रम शर्मा की देहरादून में गोली मारकर हत्या की गई। इसका खुलासा करते हुए देहरादून पुलिस ने सोमवार को पत्रकार वार्ता में बताया कि हत्याकांड के पीछे जमशेदपुर के गणेश सिंह गिरोह का हाथ है। दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें बागबेड़ा निवासी राजकुमार सिंह तथा जुगसलाई एमई स्कूल रोड निवासी अक्षत ठाकुर उर्फ संजीव कुमार शामिल हैं। आपसी रंजिश के चलते वारदात को अंजाम दिया गया। दोनों आरोपियों ने शूटरों को आर्थिक और लॉजिस्टिक सहयोग प्रदान किया। राजकुमार सिंह को जमशेदपुर से ट्रांजिट रिमांड पर देहरादून लाया गया। वह फरार आरोपी यशराज सिंह का पिता है और उसपर शूटरों को वित्तीय सहायता उपलब्ध कराने का आरोप है। जमशेदपुर या नोएडा में मारने की थी योजना विक्रम शर्मा ...