सहारनपुर, मार्च 20 -- सहारनपुर थाना जनकपुरी क्षेत्र में टीपीनगर के पास भांग के ठेके पर रहने वाले सेल्समैन सुमित की हत्या का पुलिस ने बुधवार को खुलासा कर दिया। मृतक ने हत्यारे साकिब से गाली देकर बीड़ी मांग ली थी, तो गुस्से में आकर आयशर कैंटर पर हेल्पर का कार्य करने वाले साकिब ने चाकू से हमला कर सेल्समैन की हत्या कर दी थी। पुलिस ने थाना जनकपुरी के जमालपुर निवासी साकिब पुत्र वाजिद को टीपीनगर से चकहरेटी जाने वाले रास्ते की पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस लाइन सभागार में पत्रकारों से वार्ता करते हुए एसपी सिटी व्योम बिंदल ने बताया कि 16 मार्च की रात में टीपीनगर से चकहरेटी जाने वाले रास्ते पर साकिब बीड़ी पी रहा था। तभी सुमित अपने दो दोस्तो के साथ ठेका बंद कर वापस आ रहा था। तो उसने गाली देते हुए बीड़ी मांगी तो एक ही बीड़ी होने के कारण सा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.