जौनपुर, दिसम्बर 30 -- जौनपुर, कार्यालय संवाददाता। खुटहन थाना क्षेत्र के पनौली गांव में 26 दिसंबर को दिनदहाड़े सिर कूंचकर हुई सीएससी संचालक की हत्या के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। पूछताछ में पता चला कि हत्या प्रधानी के चुनाव की रंजिश को लेकर हुई थी। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त की गई बाइक और ईंट बरामद किया। अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष श्रीवास्तव ने पुलिस लाइन में प्रेस वार्ता करके मामले का खुलासा किया। बताया कि ग्राम पनौली में फूलचन्द उर्फ सेवाराम पासवान की अज्ञात लोगों ने 26 दिसंबर को हत्या कर दी थी। मामले में सेवाराम के भाई मेवालाल ने तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया था। एएसपी के अनुसार मामले की जांच के लिए पांच टीम लगायी गई थी। सभी टीमों के इनपुट और जांच के आधार पर वनुआडीह तिराहे से आर...