बिजनौर, दिसम्बर 3 -- बिजनौर। थाना किरतपुर पुलिस ने बैंक की दीवार काटकर सरकारी बाइक चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए एक बाल अपचारी सहित छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से चोरी की एक कटी बाइक, एक ठेला, बाइक के कटे हुए पार्ट्स, 14,600 रुपये नगद, एक 315 बोर का तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किए है। पुलिस ने गिरोह के सदस्यों का चालान कर दिया है। पुलिस के अनुसार बैंक ऑफ बड़ौदा, मौज्जमपुर नारायण के प्रबंधक अरुण रावत ने 23 अगस्त 2025 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 22 अगस्त की रात चोरों ने बैंक की साइड वाली दीवार काटकर अंदर प्रवेश किया और बैंक में मौजूद सरकारी बाइक संख्या-यूपी 20एजे -7712 चोरी कर ली। पुलिस मामले के खुलासे में लग गई थी। एक दिसंबर की शाम मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए शिवा पुत्र राम सिंह निव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.