गोड्डा, फरवरी 16 -- महागामा, एक संवाददाता। महागामा थाना क्षेत्र के मांगन पिपरा गांव में बीते 27-28 जनवरी की रात हुए हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पान दुकानदार 32 वर्षीय अमित कुमार मोदी की धारदार हथियार से सिर पर वार कर निर्मम हत्या कर दी गई थी।इस मामले में महागामा थाना में मामला दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया था।रविवार को महागामा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चन्द्रशेखर आजाद ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि कांड की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक गोड्डा के निर्देश पर उनके नेतृत्व में विशेष जांच दल का गठन किया गया। तकनीकी एवं मानवीय आसूचना के आधार पर गहन छानबीन करते हुए पुलिस ने न केवल कांड का उद्भेदन किया, बल्कि घटना में संलिप्त तीन आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया...