पटना, दिसम्बर 24 -- मोकामा पुलिस ने मंगलवार को ब्यूटी पार्लर संचालिका पर केमिकल फेंकने के मामले का खुलासा किया है। इस मामले में पुलिस ने मोकामा के डाकबंगला निवासी नीतू देवी और उसकी नौकरानी सुमन देवी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अनुसार, नीतू देवी ने अपने पति कुंदन मिश्रा से प्रेम प्रसंग के शक में पार्लर संचालिका पर केमिकल फेंकवाया था। केमिकल फेंकने वाला आरोपित बाढ़ निवासी मोहम्मद एहसान और उसका दोस्त है। दोनों की तलाश में छापेमारी की जा रही है। आरोपित के पास से 97 हजार नकदी, तीन मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद हुआ है। बाढ़ एसडीपीओ आनंद कुमार सिंह ने बताया कि अनुसंधान के क्रम में पता चला कि आरोपित नीतू देवी को अपने पति और पीड़िता के बीच प्रेम प्रसंग का शक था। इसको लेकर नीतू देवी का अपने पति और पीड़िता के साथ कुछ दिनों पहले विवाद भी ...