पाकुड़, फरवरी 8 -- हिरणपुर, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के खुजुरडांगा गांव के कुएं से 15 दिन पूर्व नाबालिग आदिवासी लड़की का शव बरामद होने के मामले में पुलिस ने तीन अन्य नाबालिग लड़कों को निरुद्ध कर लिया है। जानकारी के अनुसार पुलिस जांच में सामने आया है कि सभी आरोपियों ने नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने के बाद उसकी हत्या कर दी और सबूत मिटाने के उद्देश्य से शव को कुएं में फेंक दिया। यह घटना न सिर्फ मानवता को झकझोर देने वाली है, बल्कि रिश्तों को भी शर्मसार करने वाली है। गौरतलब है कि इस मामले में पुलिस ने पहले ही एक युवक अलबिनुश टुडू को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। उसी गिरफ्तार युवक के बयान व निशानदेही पर अन्य आरोपियों को पुलिस ने दबोचा। पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल किया। इसके बाद सभी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। वहीं आरोपी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.