सहारनपुर, दिसम्बर 24 -- कोतवाली नकुड़ क्षेत्र के गांव टिडौली में भाजपा नेता धर्म सिंह की हत्या की वारदात का पुलिस ने बुधवार को खुलासा कर दिया। पुलिस ने गांव की ही विवाहिता और उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया है। विवाहिता के अनैतिक कार्यों का भाजपा नेता विरोध करता था। इसी को लेकर विवाहिता ने प्लानिंग कर अपने प्रेमी और उसके एक साथी की मदद से भाजपा नेता की हत्या करा दी थी। पुलिस ने विवाहिता सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने युवक के पास से तमंचा और कारतूस भी बरामद किया है। इनका तीसरा साथी फरार है। कोतवाली नकुड़ क्षेत्र के गांव टिडौली निवासी धर्म सिंह पुत्र जग्गन भाजपा अनुसचूति मोर्चा के अंबेहटा मंडल के अध्यक्ष थे। बुधवार को एसपी देहात सागर जैन ने पत्रकार वार्ता के दौरान बताया कि आठ नवंबर की रात धर्म सिंह अपने घेर में सोने गए थे। रात ...