नैनीताल, दिसम्बर 23 -- नैनीताल। खुर्पाताल क्षेत्र में एक निजी होटल में कार्यरत कर्मचारी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। जानकारी के अनुसार, गंगोलीहाट निवासी 46 वर्षीय मनोहर सिंह बिष्ट खुर्पाताल स्थित एक होटल में कार्यरत थे। होटल प्रबंधन के अनुसार, मनोहर को पूर्व से अस्थमा की बीमारी थी। बीती रात वह करीब एक बजे तक पूरी तरह स्वस्थ थे, लेकिन सुबह वह अपने कमरे में बेहोशी की हालत में मिले। होटल के अन्य कर्मचारी उन्हें अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कोतवाल हेम पंत ने बताया कि प्रथम दृष्टया मौत का कारण हृदयाघात प्रतीत हो रहा है। मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चल पाएगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...