मधेपुरा, अगस्त 7 -- आलमनगर एक संवाददाता खुरहान स्थित माता डाकिनी मंदिर परिसर में महा सप्त चंडी यज्ञ और कथा वाचन को लेकर मंगलवार की शाम ध्वजारोहण हुआ। यज्ञ का ध्वजारोहण महान साधक व संत स्वामी अगमानंद जी महाराज के उपस्थिति में कराया गया। ध्वजारोहण को लेकर पूर्व मुखिया विरेंद्र कुमार सिंह को यजमान बनाया गया। यजमान श्री सिंह व विभिन्न पंडितों ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ ध्वजारोहण किया। यजमान श्री सिंह ने बताया कि संत स्वामी अगमानंद जी महाराज और उत्तर प्रदेश चत्रिकूट के कथा वाचक पंडित राजकुमार बाजपेई के पुत्र सह कथा वाचन मयंक बाजपेयी के सानध्यि में आगामी सितंबर महीने में सप्त चंडी महायज्ञ, तीन दिवसीय देवी भागवत कथा और सात दिवसीय भागवत कथा का आयोजन होना है। आयोजन को लेकर स्थायी यज्ञशाला निर्माण सहित अन्य तैयारी शुरू कर दी गयी है। मौके पर भारी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.