कटिहार, फरवरी 21 -- समेली,एक संवाददाता मवेशियों को खुरपका एवं मुंहपका जैसे संक्रामक रोग से बचाने के लिए चलाए जा रहे टीकाकरण अभियान को तेज कर दिया गया है। अभियान के तहत 26 फरवरी तक कुल 33 हजार गाय व भैंस के टीकाकरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जिसमें अब तक 12,200 पशुओं को टीका लगाया जा चुका है। यह अभियान समेली प्रखंड की सभी पंचायतों में चलाया जा रहा है। भ्रमणशील पशु चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. राजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में वैक्सीनेटर एवं पशु स्वास्थ्य कर्मी डोर-टू-डोर जाकर टैग किए गए पशुओं का टीकाकरण कर रहे हैं। इसके साथ ही पशुपालकों को पशुओं के स्वास्थ्य, साफ-सफाई, संतुलित चारा एवं रोग से बचाव संबंधी जरूरी सुझाव भी दिए जा रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.