पीलीभीत, फरवरी 4 -- पूरनपुर। तहसील क्षेत्र के गांव शेरपुर कलां में मंगलवार को पशुओं की गंभीर बीमारी खुरपका मुंहपका से बचाव के लिए टीकाकरण किया गया। उपमुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डा. आशीष शर्मा ने टीम के साथ पशुपालकों के घर जाकर पशुओं का टीकाकरण किया। इस दौरान नागरिक सुरक्षा बल फाउंडेशन के जिला प्रभारी हाजी रियाजत नूर खान ने पशुपालकों से टीके लगवाने की अपील की। अभियान के दौरान टीकाकरण से वंचित रह जाने वाले पशुओं को नजदीकी पशु चिकित्सालय ले जाकर टीके लगवाने की सलाह दी गई। टीकाकरण अभियान में डा. आशीष कुमार शर्मा, विकास अग्निहोत्री, हाजी रियाजत नूर खान, जफर खान, बबलू अदनान, रजा खान, सुभान रजा खान, रोहन रजा खान, समी खान, महेंद्र यादव और भैया लाल आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.