नवादा, फरवरी 3 -- नवादा, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले के पशुपालकों के लिए राहत भरी खबर है। पशुपालन निदेशालय, बिहार के निर्देशानुसार केंद्र प्रायोजित एनएडीसीपी योजना के तहत सोमवार से एफएमडी यानी खुरपका-मुंहपका रोग के टीकाकरण के छठे चरण की औपचारिक शुरुआत हो गई। राजकीय पशु चिकित्सालय, नवादा में जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ.दीपक कुमार कुशवाहा द्वारा समारोहपूर्वक अभियान का आरम्भ किया गया। उन्होंने बताया कि विभाग के निर्देशन में जिले के सभी 14 प्रखंडों में अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान को सफल बनाने के लिए विभाग की पूरी तैयारी की जानकारी देते हुए बताया कि आंकड़ों के अनुसार, जिले में कुल 5,08,500 वैक्सीन डोज का लक्ष्य रखा गया है। इसमें पिछले राउंड की बची हुई 23,600 डोज और नई आवंटित 4,84,900 डोज शामिल हैं। विभाग ने टीकाकरण के साथ-साथ सिरिंज, नीडल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.