संभल, जनवरी 2 -- संभल।जनपद के पशुपालकों के लिए राहत भरी खबर है। पशुओं को खुरपका-मुंहपका बीमारी से बचाने के लिए जल्द ही विशेष टीकाकरण अभियान शुरू किया जा रहा है। इसके लिए जनपद को 5.98 लाख वैक्सीन की बड़ी खेप उपलब्ध कराई गई है।अब बीमारी से बचाव के लिए पशुपालकों को परेशान होने की जरूरत नहीं होगी। पशु स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी गांव-गांव जाकर गाय, भैंस सहित अन्य पशुओं का टीकाकरण करेंगे। इससे सर्दी के मौसम में फैलने वाली इस गंभीर बीमारी पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा सकेगा। खुरपका-मुंहपका बीमारी पशुओं की सेहत के साथ-साथ पशुपालकों की आर्थिक स्थिति को भी नुकसान पहुंचाती है। ऐसे में यह अभियान न सिर्फ पशुओं को स्वस्थ रखेगा, बल्कि दूध उत्पादन और पशुपालकों की आय को भी सुरक्षित करेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.