ललितपुर, अक्टूबर 30 -- कल्यानपुरा ग्राम पंचायत में मवेशियों की हालत खुरपका और मुंहपका रोग से दयनीय हो चुकी है। गाय और भैंसों ने चारा खाना बंद कर दिया है। वह दूध भी नहीं दे रहे हैं। मुंह के साथ खुर के आस पास गहरे छाले हो गए हैं। जानकारी के बावजूद उपचार नहीं मिलने से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त हो गया है। जनपद के बड़े गांवों में कल्यानपुरा शुमार है। यहां प्रत्येक परिवार ने मवेशियों को पाल रखा है। पिछले कुछ दिनों से इन मवेशियों की हालत दयनीय हो चली है। कारण, पालतू गाय और भैंसों को खुरपका और मुंहपका रोग हो गया है। यह रोग बड़ी तेजी के साथ फैला है। कुछ ही दिनों में गांव के अधिकतर जानवरों को इसने अपनी गिरफ्त में ले लिया है। जिसकी वजह से जानवरों ने खाना पीना बंद कर दिया है। वह दूध भी नहीं दे रहे हैंं। उनके खुरों और मुंह पर छाले हो गए हैं। इस संबंध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.