पीलीभीत, जनवरी 20 -- पीलीभीत, संवाददाता। दुधारू पशुओं को खुरपका और मुंहपका जैसी गंभीर बीमारी से बचाने के लिए जिले में इस रोग के उन्मूलन के लिए सातवें चरण का टीकाकरण अभियान शुरू होने जा रहा है। यह अभियान 22 जनवरी से शुरू किया जा रहा है। सीवीओ डॉ. प्रवीण कुमार त्यागी ने बताया कि सर्दी और मौसम परिवर्तन के समय दुधारू पशुओं में खुरपका और मुंहपका रोग का खतरा बढ़ जाता है। यह रोग विशेष रूप से गोवंश एवं भैंसवंशी पशुओं को प्रभावित करता है। जिससे उनके खुरों और मुंह में घाव हो जाते हैं, दुग्ध उत्पादन में भारी गिरावट आती है और कई बार पशु की मृत्यु तक हो जाती है। खुरपका-मुंहपका रोग से मुक्त करने के क्रम में लाइव स्टॉक हेल्थ एंड डिजीज कंट्रोल प्रोग्राम (एलएचडीसीपी) के अंतर्गत यह सातवां चरण है। 22 जनवरी से 10 मार्च तक अभियान चलेगा। डॉ. त्यागी ने बताया कि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.