नैनीताल, मार्च 12 -- नैनीताल, संवाददाता। पशुपालन विभाग की ओर से जिले में खुरपका और मुंहपका रोग से बचाव के लिए एफएमडी वैक्सीनेशन अभियान शुरू किया गया है। यह अभियान विशेष रूप से गाय, भैंस और बकरियों को लक्षित कर चलाया जा रहा है। पशुपालन विभाग की टीम घर-घर जाकर पशुओं को एफएमडी वैक्सीन लगाएगी। अभियान फिलहाल जिले के विभिन्न क्षेत्रों ज्योलिकोट, मंगोली, अधौड़ा, खुर्पाताल और देवीधुरा में चलाया जा रहा है। इसके बाद अन्य स्थानों पर भी आयोजित किया जाएगा। एफएमडी एक गंभीर पशु रोग है, जिससे पशुओं में बुखार, जीभ, होठों, मुंह, थनों और खुरों में घाव और छाले हो जाते हैं। यह बीमारी पशुओं के उत्पादन में भारी नुकसान का कारण बनती है। हालांकि, अधिकांश प्रभावित पशु ठीक हो जाते हैं, लेकिन वे अक्सर कमजोर और दुर्बल हो जाते हैं। पशुपालन विभाग की चिकित्साधिकारी, डॉ. ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.