कौशाम्बी, मई 10 -- महेवाघाट के नौबस्ता गांव की कुसुम देवी पत्नी पिंटू कुमार ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि फरवरी माह में उसकी जेठानी की बेटी आराधना की शादी थी। डीजे बजाने पर गांव के ही अक्षय सिंह पुत्र भानु प्रताप सिंह ने गाली-गलौज किया था। इसका जोरदार विरोध हुआ था। लोगों के आने पर मामला शांत हो गया था। इससे नाराज अक्षय ने सात अप्रैल की शाम को विम्मू उर्फ विमल सिंह, भानु प्रताप सिंह के साथ हमला बोल दिया। उसको जमकर मारापीटा गया। बीचबचाव करने आए लोगों को भी मारापीट कर घायल कर दिया गया। कुसुम देवी की तहरीर पर पुलिस ने शुक्रवार की रात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...