सीतापुर, मार्च 15 -- सीतापुर, संवाददाता। ई-रिक्शा चालक द्वारा रची गई लूट की झूठी कहानी का पुलिस ने पर्दाफाश करने का दावा है। लहरपुर कोतवाली क्षेत्र में बुधवार को हुई घटना में चालक ने एक लाख 72 हजार 200 रुपए की लूट का झूठा दावा किया था। पुलिस ने आरोपी को जेल भेजने की कार्रवाई की है। ई-रिक्शा चालक जुनैद ने शारदा सहायक नहर पटरी पर ग्राम बसंतपुर के पास एक कथित घटना की सूचना दी थी। उसने बताया था कि माल की डिलीवरी के बाद वह पैसे लेकर लौट रहा था। इसी दौरान एक कार ने उसके रिक्शे को टक्कर मार कर रुपए लूट लिए। पुलिस ने जब मामले की गहन जांच की तो सच्चाई सामने आ गई। पूछताछ में जुनैद ने स्वीकार किया कि उसने रुपए हड़पने के लिए लूट की झूठी कहानी गढ़ी थी। पुलिस ने आरोपी जुनैद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि वादी से आरोपी बने जुनैद के खि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.