गाज़ियाबाद, सितम्बर 1 -- गाजियाबाद। दुहाई स्थित आईएएमआर के एमबीए विभाग ने सोमवार को नए छात्रों के लिए एक शानदार ओरिएंटेशन समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और गणेश वंदना से हुई। आईएएमआर समूह की अध्यक्ष अंशु बंसल अंशु बंसल ने छात्रों को खुद पर विश्वास करने और अपनी सच्ची क्षमता को उजागर करने के लिए विकास की मानसिकता विकसित करने का आग्रह किया। सचिव संजय बंसल ने छात्रों का निरंतरता और अनुशासन दीर्घकालिक सफलताओं के लिए मार्ग किया। अतिथि राज कुमार जैन ने छात्रों को जिज्ञासु रहने, बदलाव को अपनाने और व्यक्तिगत व व्यावसायिक सफलता की दिशा में साहसिक कदम उठाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने छात्रों से अकादमिक, कौशल विकास और उद्यमिता पर ध्यान केंद्रित करते हुए अपनी एमबीए यात्रा का अधिकतम लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित किया। ग्रुप डा...