दुमका, फरवरी 11 -- दुमका, प्रतिनिधि।पिता की बीमारी से परेशान जिला स्कूल रोड निवासी लल्लू सिंह के इकलौते बेटे 18 वर्षीय देव कुमार सिंह ने जिंदगी की जंग हार गया और उसकी मौत कोलकाता के एक अस्पताल में हो गई। देव सिंह ने 3 फरवरी की सुबह अपने ही आवास में कनपटी में पिता की लाइसेंसी पिस्टल से गोली मार ली थी। गोली आर-पार हो गई थी। परिजनों ने आनन-फानन में युवक को इलाज के लिए दुमका के पीजेएमसीएच में भर्ती कराया था, जहां से बेहतर इलाज के लिए युवक को बाहर रेफर कर दिया गया था। पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर अस्पताल में इलाज के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए कोलकाता रेफर कर दिया गया था। जहां वह जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहा था। सोमवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घरवालों ने दुमका लाने की बजाय कोलकाता में ही अंतिम संस्कार कर दिया। बता दें कि दो बहनों में ...