लखनऊ, दिसम्बर 21 -- लखनऊ। विश्व ध्यान दिवस पर गोमती नगर के ब्रह्माकुमारीज केंद्र पर विश्व एकता एवं विश्वास के लिए योग थीम पर राजयोग मेडिटेशन कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य वर्तमान समय की मानसिक, सामाजिक और भावनात्मक चुनौतियों के बीच मानव को आंतरिक शांति, शक्ति और एकता का अनुभव कराना रहा। गोमती नगर केंद्र इंचार्ज राधा दीदी ने योग और मेडिटेशन के अंतर को स्पष्ट किया। कहा कि योग मुख्यतः शरीर से जुड़ा अभ्यास है, जबकि मेडिटेशन का सीधा संबंध मन और आत्मा से होता है। उन्होंने महाभारत के प्रसंग का उल्लेख करते हुए कहा कि जैसे अर्जुन विषम परिस्थितियों में मोह, निराशा और द्वंद में फंस गया था। वैसे ही आज का मानव भी क्रोध, तनाव और भ्रम की स्थिति में जी रहा है। इस मौके पर प्राविधिक शिक्षा के डीजी अविनाश कृष्ण, सुरजीत, शिक्षाविद् रविंद्र अग्रवाल विश...