प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 12 -- बाघराय। थाना क्षेत्र के छतार गांव निवासी समाजसेवी नन्हेलाल यादव की 63 वर्षीय पत्नी बल्लहिन की मौत 2017 में हुई। पत्नी का अंतिम संस्कार अपनी जमीन में कर कब्र बनवाई। इसके बाद उन्होंने पत्नी के कब्र के बगल ही अपनी भी पक्की कब्र बनवाई। भतीजों से कहा कि मेरी मौत के बाद शव को इसी कब्र में दफन करना। मंगलवार को भोर में नन्हेलाल की मौत हो गई तो ग्रामीण उनका शव अंतिम संस्कार को शृंग्वेरपुर गंगा घाट ले जाने लगे। भतीजों ने विरोध कर उनकी कही बातें लोगों को बताईं। ग्रामीणों की सहमति के बाद नन्हेलाल का शव उनकी खुद की बनवाई कब्र में दफन किया गया। अंत्येष्टि में महेन्द्र, अजीत,विनोद, संतोष विजय, लल्लन, प्रधान राम शिरोमणि यादव, पूर्व प्रधान गणेशशुक्ला, राम बरन यादव, दिनेश यादव, त्रिभुवन यादव, संगम यादव आदि मौजूद रहे।
हिंदी हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.