रुद्रपुर, अगस्त 12 -- खटीमा। राजकीय प्राथमिक विद्यालय चारुबेटा की कक्षा चार की 10 वर्षीय सानिया ने साहस और दया की मिसाल पेश करते हुए एक नन्ही मैना को मौत के मुंह से बचा लिया। सानिया ने खिड़की से एक खुले पानी भरे टैंक में फंसी मैना को देखा। वह कई कोशिशों के बावजूद बाहर नहीं निकल पा रही थी घटना चारूबेटा गांव की है। सानिया ने बिना समय गंवाए टैंक की ओर दौड़ी, लेकिन वहां एक और बड़ा ख़तरा बरसात से भीगा हुआ बिजली का तार मौजूद था। जिसका प्लास्टिक कई जगह से छिल चुका था। ज़रा-सी लापरवाही उसके लिए जानलेवा साबित हो सकती थी, लेकिन ख़तरे को नज़र अंदाज़ करते हुए सानिया टैंक पर चढ़ी और सावधानी से मैना को पानी से बाहर निकाल लिया। इस बहादुरी से उसने नन्हीं चिड़िया को जीवनदान दे दिया। सानिया के इस साहसिक और संवेदनशील कार्य के लिए विद्यालय में जमकर प्रशंसा ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.