आजमगढ़, मार्च 6 -- निजामाबाद, हिन्दुस्तान संवाद। कस्बे में रमजान का महीना शुरू होते ही दुकानें सज गई हैं। लोग रमजान की खरीदारी के साथ ही ईद की भी तैयारियों में जुट गए हैं। इबादत का महीना रमजान मुस्लिम समुदाय के लोगों के लिए खास होता है। मौलाना एहतेशाम ने बताया कि इस्लाम धर्म में माहे रमजान को रहमतों और नेकियों का महीना कहा गया है। सभी लोग रूहानी उम्मीदों के साथ इस महीने का इस्तकबाल करते हैं। रमजान सब्र का महीना है और सब्र का फल जन्नत है। इसका मतलब यह है कि रोजेदार जब इस महीने में सिर्फ अल्लाह के लिए अल्लाह के हुक्म से और अल्लाह की खुशी के लिए अपनी पसंद की तमाम चीजें छोड़कर अपनी ख्वाहिशात को रोककर सब्र करता है, तो अल्लाह पाक ऐसी कुर्बानी देने वाले बंदों को जन्नत की राहतें और लज्जतें अता फरमाएगा। यह महीना हमदर्दी का है। इस महीने में हर रोजेद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.